घाटशिला, जून 5 -- डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत आस्ताकोवाली गांव में दीनेश पातर के घर के समीप स्थित जलमीनार पिछले दो वर्षों से खराब पड़ा है। इसके कारण ग्रामीणों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार घरेलू उपयोग और पीने के पानी के लिए महिलाओं को गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर खेत में स्थित सिंचाई कुएं से सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ता है। गांव में करीब 65 परिवार निवास करते हैं, जो स्वच्छ पेयजल के लिए परेशान हैं। पेयजल संकट को देखते हुए जनता दल यूनाइटेड के जिला महासचिव वीरसिंह देवगम के नेतृत्व में गुरुवार को खराब जलमीनार के समक्ष ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- जारकी में एक माह से बंद पड़ी सोलर जलमीनार, 25 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपकर ...