रुद्रपुर, जुलाई 1 -- नानकमत्ता। विदेश भेजने व ऑस्ट्रेलिया का फर्जी वीजा दिखाकर लाखों रुपए की ठगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। श्याम सिंह पुत्र समुदर सिंह निवासी ग्राम विचई ने मुख्यमंत्री, एसएसपी समेत कई अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्याम सिंह के अनुसार ग्राम टुकड़ी निवासी बेअंत सिंह पुत्र बाग सिंह ने उसके भाई गोविंदा सिंह को ऑस्ट्रेलिया भेज कर नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए गोविंद सिंह के सभी दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र स्थाई प्रमाण पत्र, हाईस्कूल और इंटर की मार्कशीट ओरिजिनल पेपर ले लिये। आठ लाख रूपये में ऑस्ट्रेलिया भेजना तय हुआ। इसके बाद बेअंत सिंह ने कई किस्तों में रुपये लिये। कुछ दिन बीत जाने के बाद बेअंत सिंह ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिखाया। उसके...