पलामू, अप्रैल 14 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पांकी प्रखंड के आसेहार गांव स्थित टीटहिया टोला में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती महोत्सव सह प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद केक काटकर जयंती समारोह का शुभारंभ किया। विधायक ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच संविधान की पुस्तक का भी वितरण किया। विधायक ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समता और न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के माध्यम से बाबा साहेब ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार और सम्मान दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता के रूप में मनाई बाबा साहब की जयंती उन्होंने उपस्थित लोगों से संविधान की मूल भाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.