उन्नाव, अप्रैल 1 -- चकलवंशी। आसीवन में मंगलवार रात लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका। जानकारी के अनुसार, उदशाह गांव निवासी सचिन सिंह एक पेट्रोल पंप पर सुपरवाइजर हैं और मंगलवार रात ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे। वहीं कटरा गांव निवासी सर्वेश अपने रिश्तेदार रंजीत के साथ मियागंज कस्बे से लौट रहे थे। जैसे ही सर्वेश ने गांव के मोड़ पर बाइक घुमाई, सामने से आ रही सचिन की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें सड़क पर गिर पड़ीं और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौक...