नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच छिड़े युद्ध में मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है। इसे लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने हालिया घटनाक्रम का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि भारत को अपने कूटनीतिक संपर्क की रणनीति में बड़े बदलाव की जरूरत है और इसे करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरफ असमर्थ हैं। कांग्रेस के पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह मोदी सरकार के लिए बड़ा झटका है कि आर्थिक रूप से तबाह और आतंकवाद के प्रायोजक देश पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह की भूमिका निभाने का मौका मिल रहा है। जयराम रमेश ने एक्स पर अपने पोस्ट में यह बातें कही हैं। उन्होंने सरकार द्वारा इस भूमिका के लिए पाकिस्तान को दलाल देश कहे जाने पर भी तंज कसा। कांग्रेस सांसद ने पोस्ट ने लिखा, ''बहुत जानकार और हम...