गिरडीह, मई 4 -- संदीप वर्मा, गिरिडीह। पचंबा थाना क्षेत्र के आजाद नगर भंडारीडीह निवासी तौफिक अंसारी की हत्या आसिफ व बंटी की टीम छोड़ने तथा रूपये के लेन-देन को लेकर चल रहे विवाद के कारण हुई थी। पचंबा पुलिस ने तौफिक अंसारी हत्याकांड में कड़ी मशक्कत के बाद एक और आरोपी नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह निवासी बंटी टायसन उर्फ साजिद परवेज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिसिया पूछताछ में बंटी टायसन ने हत्याकांड के पूरे राज से पर्दा उठा दिया है। बंटी ने पूरी कहानी बयां की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने बंटी टायसन को रविवार को न्यायिक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया है। वहीं पचंबा पुलिस तौफिक अंसारी हत्याकांड के फरार चल रहे अन्य आरोपियों के धर पकड़ के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छ...