रामपुर, नवम्बर 22 -- स्वार के गोविंदपुरा निवासी आसिफ अली की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अब उसका मोबाइल फोन अहम कड़ी बन गया है। पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप पर बातचीत होने की जानकारी सामने आने के बाद एटीएस की दिल्ली और लखनऊ की टीमें मोबाइल की जांच में जुटी हैं। मोबाइल से पाकिस्तानी नंबर पर हुई बातचीत के साथ ही अन्य संदिग्ध संपर्कों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, इस मामले में अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। आसिफ अली राजस्थान के पाली में काम सीख रहा था। कुछ समय पहले वह अपने गांव गोविंदपुरा आया था। इसी दौरान एटीएस को उसके मोबाइल से पाकिस्तान के नंबर पर व्हाट्सएप के जरिये बातचीत होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद एटीएस की टीम उसके घर पहुंची और उसे मुरादाबाद आने के लिए कहा। युवक को यह जानकारी भी दी गई थी कि उसे...