नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 20' में अब धीरे-धीरे क्लेश बढ़ने लगा है। यह शो अपने धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स के लिए भी जाना जाता है और कुछ ऐसा ही हालिया एपिसोड में हुआ। आसिफ खान को उस वक्त जोर का झटका लगा जब बिग बॉस ने सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को माफ करते हुए नॉमिनेशन्स कैंसिल कर दिए और इस बारे में बातचीत करने वाले 3 खिलाड़ियों को नॉमिनेट कर दिया। ये तीन खिलाड़ी थे- स्काउट, आसिफ खान और रोहेड डीपी। एविक्शन के लिए नॉमिनेट किए जाने के तुरंत बाद पंचायत फेम एक्टर ने अपना गुस्सा जाहिर किया और इस शो को ही बायस्ड बता दिया।बिग बॉस हाउस में आखिर क्या हुआ था? सलमान खान ने सभी खिलाड़ियों से नॉमिनेशन्स के लिए 2-2 नाम देने को कहा था। कहानी में ट्विस्ट उस वक्त आया जब नॉमिनेशन प्रकिया खत्म होने के बाद बिग बॉस ने एक व...