नई दिल्ली, जून 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के लोगों को अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन चार दिनों में झुलसाने वाली धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी। आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में बीते चार दिनों में ही अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी में इस बार मई में लगातार पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और हवा के निम्न दबाव क्षेत्र जैसी मौसमी परिघटनाएं होती रही थीं। इसके चलते आमतौर पर मौसम में बहुत ज्यादा तपिश नहीं रही, लेकिन अब गर्मी में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में पांच तारीख को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यानी सिर्फ चार दिनों के भीतर ही अधिकतम तापमान में पांच डिग्री से...