आसाराम पैरोल पर बाहर, याद आई इंदौर की वो रात! बेटे ने लड़की को मोहरा बना रची थी बचाने की साजिश
इंदौर, अक्टूबर 12 -- दुष्कर्म के मामले में दोषी आसाराम के पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद 13 साल पुराना घटनाक्रम एक बार फिर चर्चा में है। 31 अगस्त 2013 की वह रात आज भी याद की जाती है, जब नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जोधपुर पुलिस ने इंदौर के खंडवा रोड स्थित आश्रम से आसाराम को गिरफ्तार किया था। उस समय पिता को गिरफ्तारी से बचाने के लिए बेटे नारायण साईं ने कई कोशिशें की थीं। यहां तक कि एक लड़की को मीडिया के सामने लाकर आसाराम को निर्दोष बताने की कोशिश भी की गई थी।आश्रम के बाहर जुटे समर्थक, पुलिस को बताया गया- अंदर नहीं हैं आसाराम आसाराम की गिरफ्तारी के लिए जोधपुर पुलिस की टीम इंदौर पहुंची थी। पुलिस खंडवा रोड स्थित आश्रम में पहुंची तो उसे बताया गया कि आसाराम वहां मौजूद नहीं हैं। इस बीच आश्रम में बड़ी संख्या में अनुयायियों के जुटने की बात सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.