नई दिल्ली, मई 25 -- नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से एक बार फिर राहत मिली है। अदालत ने मेडिकल आधार पर दी गई उनकी अंतरिम जमानत को 7 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अगर इस अवधि से पहले लंबित अपील पर अंतिम फैसला आ जाता है, तो वही आदेश प्रभावी माना जाएगा। मामले की सुनवाई एक्टिंग चीफ जस्टिस और डिवीजन बेंच के समक्ष हुई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि आसाराम की उम्र अधिक है और वे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। लगातार इलाज की आवश्यकता को देखते हुए अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग की गई।सरकार ने जमानत के विरोध में क्या कहा? वहीं राज्य सरकार की ओर से जमानत बढ़ाने का विरोध किया गया। सरकार की तरफ से कहा गया कि जेल प्रशासन की ओर से पर्याप्त चिकित्सा सुविधा...