मुरादाबाद, जुलाई 10 -- कभी हल्की फुहार तो कभी बारिश की तेज बौछार...तीन दिन से चल रहा यह सिलसिला अब टूटने वाला है। जिसका अहसास शनिवार दोपहर के बाद लोगों को होने लगेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, मानूसनी बारिश का एक मजबूत सिस्टम जो पश्चिमी यूपी पर बना हुआ था वह अब धीरे-धीरे अब कमजोर हो रहा है जिसके चलते कई जगहों पर लगातार हो रही बारिश का सिलसिला टूटेगा। आसमान पर छाए हुए घने मानसूनी बादल शनिवार मध्यान्ह के बाद तितर-बितर होने लगेंगे और धूप भी चमक सकती है। बारिश का मौजूदा सिस्टम खत्म होने के बाद सिलसिलेवार पड़ रही बारिश की फुहारों पर ब्रेक लगेगा और उमस काफी तेजी से बढ़ने लगेगी। शनिवार के बाद अगले कुछ दिनों तक कहीं-कहीं हल्की बारिश ही होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इक्का दुक्का जगहों पर ही कुछ मिनटों के लिए तेज बारिश हो सकती है। अधिकतर जगहों पर बारि...