मुरादाबाद, मई 10 -- मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। प्रवक्ता परीक्षा के आसान प्रश्नपत्र ने अभ्यर्थियों के चहेरे पर मुस्कान ला दी। अर्थशास्त्र में दो घंटे के पेपर में 125 प्रश्न हल करने में अभ्यर्थियों को कोई खास परेशानी नहीं हुई। पेपर देखने निकले व्यक्ति ने बताया कि सवाल काफी आसान पूछे गए थे। समय रहते ही सभी को पूरा कर लिया गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी पेपर को लेकर आपस में चर्चा करते नजर आए। रविवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई। अभ्यर्थी केंद्रों पर एक घंटे पहले ही पहुंच गए थे। जांच और निगरानी के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। यह भी पढ़ें- पीजीटी परीक्षा में 50% से अधिक अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित पहली पाली की परीक्षा 12 केंद्रों पर हुई। पहली पाली में 5171 ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 2198 उपस्थित और 2973...