मुरादाबाद, मई 10 -- प्रवक्ता परीक्षा के आसान प्रश्नपत्र ने अभ्यर्थियों के चहेरे पर मुस्कान ला दी। अर्थशास्त्र में दो घंटे के पेपर में 125 प्रश्न हल करने में अभ्यर्थियों को कोई खास परेशानी नहीं हुई। रविवार को 44.62 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। रविवार को पहली पाली में 12 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई। अभ्यर्थी केंद्रों पर एक घंटे पहले ही पहुंच गए थे। पहली पाली में पंजीकृत 5171 अभ्यर्थियों में से 2198 ने परीक्षा दी। इस पाली से 2973 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में नौ केंद्रों पर हुई परीक्षा में पंजीकृत 3849 अभ्यर्थियों में से 1827 ने परीक्षा दी। इस पाली से 2022 अभ्यर्थियों ने किनारा कर लिया। इससे पहले जांच और निगरानी के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। पेपर देकर निकले अभ्यर्थी ने बताया कि सवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.