नई दिल्ली, फरवरी 8 -- इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने रविवार को टी20 विश्व कप अभियान के पहले मैच में नेपाल के बल्लेबाजों के अपने प्रमुख स्पिनर आदिल राशिद का सामना करने के तरीके पर हैरानी जताई। पूर्व चैंपियन इंग्लैंड ने नेपाल को 185 रन का लक्ष्य दिया और उलटफेर से बचते हुए चार रन से जीत हासिल की। इंग्लैंड ने जैकब बेथेल और ब्रूक की अर्धशतकीय पारियों के बाद विल जैक्स के 39 रन से सात विकेट पर 184 रन बनाए। मैच के बाद ब्रूक ने कहा, ''यह बिल्कुल भी आसान नहीं रहा, शुक्र है कि हम जीत गए। वे बहुत अच्छा खेले। बहुत कम टीमें आदिल राशिद को इस तरह खेल पाती हैं जैसे उन्होंने खेला। मुझे लग रहा था हम इस स्कोर का आसानी से बचाव कर लेंगे लेकिन वे बहुत अच्छा खेले। मैं उन्हें बाकी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं। '' ब्रूक ने कहा, ''बेथ शानदार खेला। वह जिस...