प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज। जनगणना-2027 के दूसरे चरण में शहर में काम करने वाले प्रगणकों के लिए घरों से आंकड़े लेना आसान नहीं है। अर्धविकसित और ग्रामीण इलाकों में प्रगणकों का काम आसानी से हो रहा है, लेकिन शहर में भवनों से डाटा लेने के लिए कई दिन दौड़ना पड़ रहा है। खासकर सिविल लाइंस जैसे पॉश क्षेत्र में प्रगणकों के लिए घरों से आंकड़े लेना बड़ी चुनौती हो गई है। बहुमंजिला इमारतों में प्रगणकों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिल रही है। शहरी क्षेत्र के जनगणना कार्य में लगे कर्मियों ने बताया कि सरोजनी नायडू मार्ग, न्याय मार्ग, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित बहुमंजिला इमारतों के फ्लैटों से डाटा लेने में परेशानी हो रही है। जनगणना में लगे सुपरवाइजरों ने बताया कि बहुमंजिला इमारतों में प्रगणकों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इमारत में तैनात गार्ड ...