वाराणसी, जून 8 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) -2026 में देश में पहली रैंक हासिल करने वाली गीताली गुप्ता ने रविवार को बीएचयू के छात्रों से संवाद किया। कार्यक्रम का आयोजन टॉप रैंकर्स ने किया। गीताली गुप्ता ने अपनी सफलता की यात्रा छात्रों संग साझा की। बताया कि यह सफर आसान नहीं था। सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों से इसे मैंने सरल बनाया। सफलता के लिए मेहनत के साथ सही दिशा का होना भी बेहद जरूरी है। गीताली ने बताया कि उन्होंने कक्षा 12 की पढ़ाई के साथ क्लैट की तैयारी भी की। वह सुबह स्कूल जाती थीं और स्कूल का कार्य वहीं पूरा करने का प्रयास करती थीं। यह भी पढ़ें- निरंतरता, आत्मविश्वास और सही रणनीति से मिलती है कामयाबी शाम को ऑनलाइन क्लासेज में शामिल होकर पढ़ाई करती थीं। रिकॉर्डेड लेक्चर देखतीं। अपने बैकलॉग को नियमित रू...