वाराणसी, जनवरी 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय बजट 2026-27 से एमएसएमई की अपेक्षाओं पर आईआईए वाराणसी चैप्टर के उद्यमियों की बैठक संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी के अध्यक्षता में मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में हुई। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि आज एमएसएमई उद्योग तात्कालिक राहत नहीं, बल्कि संरचनात्मक सशक्तीकरण चाहते हैं। पूर्वानुमानित एवं सरलीकृत कराधान, ऋण प्रक्रियाओं को सुगम बनाना, तर्कसंगत अनुपालन ढांचा, निर्यात को मज़बूती, नवीन प्रौद्योगिकी अपनाने और कौशल विकास के लिए लक्षित समर्थन शामिल हैं। ये केवल आकांक्षात्मक मांगे नहीं हैं, बल्कि ये एमएसएमई के लिए घरेलु और वैश्विक बाज़ारों में विस्तार करने और प्रतिस्पर्धा करने की मूलभूत आवश्यकता है। आयकर छूट और जीएसटी सरलीकरण ने लोगों की क्रय क्षमता को बढाया है, जिससे सप्लाई च...