कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर। सीडीओ दीक्षा जैन ने शुक्रवार को घाटमपुर में डूडा की ओर से बनाए गए आसरा आवास का औचक निरीक्षण किया। कुल 400 आवासों का निर्माण कार्य कराया जाना है, जिसमें वर्तमान समय में कुल 100 आवासों का निर्माण कार्यदायी संस्था द्वारा पूर्ण कराया जा चुका है। इसकी लाटरी प्रक्रिया के नियमानुसार 86 लाभार्थियों को आवास आवंटन कर दिया गया है। आवास में रह रहे लोगों ने बताया कि गुणवत्ता ठीक नहीं है। कई आवासों के दरवाजे क्षतिग्रस्त पाये गये एवं दीवारों में सीलिंग में जल निकासी की व्यवस्था सही नहीं पाई गई। जनचौपाल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कटरी में सीडीओ ने सुनवाई की। जन चैपाल के समय दिव्यांग बच्चों की संख्या अधिक पाई गई। इसके लिए बीएसए एवं जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए गए कि ग्राम पंचायत कटरी में कैम्प का आयोजन करते हुए ऐ...