नई दिल्ली, जून 10 -- देश के कई हिस्सों में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। बढ़ते तापमान और तेज लू चलने से लोगों की हालत खराब है। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने खुशखबरी दी है। इसके मुताबिक, मौसम प्रणालियों में बदलाव से अगले कुछ दिनों में भारी बारिश का अनुमान है। छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के पास ऊपरी वायु चक्रवाती सर्कुलेशन सक्रिय हैं। इसके कारण दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 10 से 16 जून तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बदरा बरसेंगे। साथ ही, 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। खासकर केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में 14 से 16 जून तक काफी भारी बारिश हो सकती है। यह भी पढ़ें- हिमाचल में गर्मी का तांडव: 3 दिन लू का अलर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.