आसमान से बरस रही आग से जनजीवन बेहाल
मऊ, मई 23 -- मऊ, संवाददाता। मौसमी की तल्खी का प्रभाव चरम पर जा पहुंचा है। बीते एक पखवाड़े से दिन एवं रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। दिन में हवा की रफ्तार तेज रहने से उमस भरी गर्मी के बीच गर्म लू के थपेडे़ लोगों को परेशान कर रहे है। वहीं रात को तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण उमस का प्रकोप बढ़ रहा है। दिन में धूप की तल्खी से बचने को छायादार स्थानों की खोज करते नजर आते हैं। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 44.9 और न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जेठ माह में मौसम की बदली चाल से कुछ दिनों गर्मी से लोगों को राहत मिली थी। एक सप्ताह से आसमान साफ होने के बाद खिल रही चटख धूप से गर्मी का सितम कहर ढा रहा है। धूप से बचने लोग छाता लगाने के साथ गमछा के सहारे घर के बाहर निकल रहे हैं। शनिवार को आसमान साफ रहने के कारण उमस का असर अधिक रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.