मुंगेर, मई 17 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार को मुंगेर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आने वाले दिनों में इसके 43 डिग्री के पार जाने की संभावना है। दोपहर होते-होते लू के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया। ​मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। 22 और 23 मई को पारा 42 से 43 डिग्री के बीच रह सकता है। ​ यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से लोग बेहाल, पारा 44 डिग्री तक पहुंचने के आसारकृषकों को वैज्ञानिक ने दी फसल बचाने की सलाहः ​बढ़ती तपिश को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेर के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने किसानों के लिए चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि तापमान में अचानक हुई इस वृद...