बांका, अप्रैल 21 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। सूरज के तल्ख तेवर और भीषण गर्मी ने आम जन-जीवन की लय इन दिनों बिगाड़ दी है।मंगलवार को सुबह से ही सूर्यदेव ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया,जो दिन चढ़ने के साथ और भी आक्रामक हो गया।दोपहर होते-होते आलम यह रहा कि तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।घर हो या बाहर,कहीं भी चैन नहीं मिल रहा है।दोपहर के वक्त गर्मी का सितम इस कदर रहा कि बाजार और गांवों की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले।जो लोग कामकाज के सिलसिले में बाहर थे,वे भी गमछे से सिर ढककर खुद को बचाते नजर आए। यह भी पढ़ें- दिनभर आसमान से बरसते रहा आग, फिलहाल राहत की कोई आस नहीं राहगीर और दोपहिया वाहन चालक पेड़ों की छांव पास राहत तलाशते दिखे।मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस त...