भदोही, मई 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी चरम पर है। घर के बाहर निकलते ही त्वचा झूलस जा रही है। सुबह दस बजते ही बाजारों में भीड़ घटने के साथ ही सड़कों पर वाहनों की संख्या 25 प्रतिशत तक घट जा रही है। तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर 12 बजे के पहले ही आसमान से आग बरसना शुरू हो जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो तीन दिन तक प्रचंड गर्मी और धूप का प्रकोप जारी रहेगा। तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर 12 बजे के पहले ही आसमान से आग बरसने लग जा रहा है। यह भी पढ़ें- सुबह बदली से राहत, दोपहर में बने हीटवेव के हालात दोपहर में अत्यधिक काम पड़ने के बाद ही लोग घर से बाहर निकले। धूप में पड़ते ही लोग चकरा जा रहे थे। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल हो या सीएचसी सुरियावां, औराई, भदोह...