आसमान से बरस रही आग, तापमान@43, भट्ठी जैसी तप रहीं सड़कें,
बुलंदशहर, मई 21 -- मौसम के बदले मिजाज के बीच जिले में भीषण गर्मी का टॉर्चर शुरू हो गया है। आसमान से बरस रही आग और भट्ठी की तरह तप रही सड़कों के कारण आम जनजीवन पूरी तरह बेहाल हो गया है। गुरुवार को सुबह से ही उमस और चिलचिलाती धूप ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही धूप के तेवर इतने तीखे हो गए कि दोपहर के समय सड़कों पर पैर रखना भी मुश्किल हो गया। तमाम उपाय के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। वहीं कूलर-पंखा भी गर्म हवा देते रहे। जिससे तेज गर्मी का अहसास हुआ। जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को सुबह से लू के थपेड़ों और झुलसाने वाली गर्मी के चलते दोपहर में शहर की मुख्य सड़कों से लेकर चौराहों तक पर सन्नाटा पसरा रहा। इस भीषण तपिश का सीधा असर व्यापार पर भी पड़ र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.