एटा, अप्रैल 23 -- अप्रैल के महीने में ही सूरज के तेवर इस कदर तल्ख हो गए हैं कि आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। वर्तमान में स्थिति यह है कि दोपहर होते ही शहर की मुख्य मार्गों से ग्रामीण अंचलों तक सन्नाटा पसरा हुआ है, जो किसी अघोषित कर्फ्यू का आभास करा रहा है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री बना रहा है। सुबह नौ बजते ही धूप की तपिश इस कदर बढ़ गई कि वह तेजी से चुभने लगती है और दोपहर होते-होते 24 किमी प्रति घंटे की गति से चली गर्म हवाएं शरीर को झुलसाने लगी। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल सबसे बुरा हाल मार्गों पर पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन सवारों का देखा गया। छतरी, हेलमेट, दस्ताने औ...