आजमगढ़, मई 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। हीटवेव का कहर जारी है। आसमान से बरस रही आग से भट्ठी की तरह धरती और सड़कें तपने से लोग झुलस रहे हैं। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से आम जनजीवन पूरी तरह बेहाल हो गया है। हीटवेव के चलते जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्कता बरतने के लिए एडवाइजरी जारी की है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को सुबह आठ बजे ही धूप जलाने लगी थी। उमस के चलते लोगों का बुरा हाल था। दिन चढ़ने के साथ धूप के तेवर तीखे होते गए। दोपहर के समय घरों और दफ्तरों से निकलना मुश्किल हो गया। सड़कों पर पैर रखना मुश्किल था। लू के थपेड़ों और झुलसाने वाली गर्मी के चलते दोपहर में शहर के सिविल लाइंस, कलक्ट्रेट, नरौली, सिधारी, रैदोपुर, काली चौरा एलवल, दलालघाट, हर्रा की चुंगी, पहाड़पुर, मुकेरीगंज, ब्रह्मस्थान, चौक,...