फतेहपुर, मई 14 -- फतेहपुर। बीते दिन बुधवार को दिन भर भीषण गर्मी में झुलसने के बाद आए आंधी-तूफान के कारण गर्मी से कुछ राहत मिली थी लेकिन गुरुवार की सुबह से ही सूरज ने फिर से आंखे तरेरी तो मानों आसमान से आग बरस रही हो। दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। वहीं दोपहर में स्कूल से घर जाते समय स्कूली बच्चों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार न्यूनतम तापमान में बढोत्तरी होने के कारण उमस भी परेशान कर रही है। गुरुवार को दिनभर तेज धूप और गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। धूप इतनी तेज हो रही थी कि दोपहर में बाहर निकलने के बाद लोगों के हाथ-पैर जलने लगे। सुबह नौ बजे से ही धूप लोगों को जलाने लगी थी। दोपहर तक धूप का असर काफी तेज हो गया। तपिश के चलते...