मऊ, अप्रैल 23 -- मऊ, संवाददाता। पिछले पांच दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार है। सुबह दस के बाद ही आसमान से मानों आग बरसना शुरू हो जा रही है। इसकी वजह से सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया है। वहीं सुबह से ही चिलचिलाती धूप और पछुआ हवा चलने की वजह से त्वचा झुलस सी जा रही है। तेज धूप एवं गर्मी को देखते हुए प्रशासन की तरफ से एडवाइजरी जारी की जा रही है।गुरुवार को भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार अधिकतम तापमान में 0.7 तो न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान गुरुवार को 44.2 और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश और गर्म हवा से झुलस रहा तन सुबह आठ बजे से ही पछुआ हवा चलने लगी। इससे लू का असर बढ़ गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप की किरणें तीखी होती गईं। दोपहर होते धूप असहनीय ...