गंगापार, मई 24 -- भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। आसमान से मानो आग बरस रही हो और तेज धूप के साथ चल रही गर्म हवा ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। प्रतिदिन तापमान 45से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। सुबह होते ही सूर्य की तपिश इतनी तेज हो जाती है कि दोपहर तक सड़कें सूनसान दिखाई देने लगती हैं। भीषण गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहता है। गर्म हवा और उमस से बचने के लिए लोग कूलर, पंखे और एसी का सहारा लेने को मजबूर हैं लेकिन लगातार बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की खपत भी बढ़ गई है। कहीं कहीं बिजली की आंखमिचौली लोगों की परेशानी को और बढ़ा रही है。 यह भी पढ...