मुजफ्फर नगर, जून 11 -- मुजफ्फरनगर जनपद में भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। दिन चढ़ने के साथ ही सड़कें तपने लगती हैं और दोपहर तक हालात ऐसे हो जाते हैं मानो आसमान से आग बरस रही हो। गर्मी और उमस के दोहरे प्रहार से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, गर्मी-उमस के कहर से बेहाल हुआ जनजीवनगर्मी और उमस का असर बुधवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। सुबह नौ बजे के बाद बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल कम होने लगी, जबकि दोपहर में अधिकांश प्रमुख मार्ग सूने नजर आए। जरूरी काम होने पर ही लोग सिर और शरीर को ढककर बाहर निकले। तेज धूप के साथ बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। घर से बाहर निकलते ही लोग पसीने से तरबतर ...