रामपुर, जून 22 -- चिलचिलाती गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। आसमान से बरस रही आग के कारण जनपद के लोग बेबस है। पूरा जनपद गर्म हवाओं की चपेट में हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में गर्मी और झुलसाएगी। मौसम की मार लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम की बेरूखी से इंसान से लेकर परदे तक परेशान हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही शहर के मिस्टन गंज, ज्वाला नगर, शादाब मार्केट,सिविल लाइंस सहित कई इलाकों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। बेहद जरूरी काम होने पर ही लोग मुंह पर गमछा बांधकर आते व जाते दिखाई दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...