आसमान से बरसे फूल, झूम उठे कांवरिया
भागलपुर, अगस्त 15 -- सुल्तानगंज (भागलपुर), निज संवाददाता। श्रावणी मेला में शुक्रवार को सुल्तानगंज में आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। आसमान से बरसती फूल की पंखुड़ी देख कांवरिया सहित आम लोग झूम उठे। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की पहल पर पटना से उड़ान भरकर हेलीकॉप्टर सीधे सुल्तानगंज कृष्णानंद स्टेडियम पहुंचा। जहां अजगैवीनाथ मंदिर घाट, नमामि गंगे घाट और उत्तरवाहिनी गंगा क्षेत्र में गंगाजल लेकर बाबा वैद्यनाथ धाम की ओर रवाना हो रहे कांवरियों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। आसमान से फूल बरसते ही कांवरियों में उत्साह की लहर दौड़ गई और पूरा मेला क्षेत्र 'बोल बम' व 'हर-हर महादेव' के जयघोष गूंज उठा।पुष्प वर्षा के बाद हेलीकॉप्टर में मौजूद फूल समाप्त हो जाने पर दोबारा फूल भरे गए और पुष्प वर्षा की गई। सदर एसड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.