एटा, अप्रैल 25 -- शनिवार को सूर्यदेव के तीखे तेवरों ने जिलेवासियों को झुलसा कर रख दिया। आसमान से बरसती आग और गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। हालात यह कि दीन दयाल उपाध्याय चौराहा से लेकर तहसील तक कहीं पर छावं नाम की चीज नहीं है। सिर्फ एक ही पेड जिसके नीचे कुछ लोग राहल ले सकते है। शनिवार को सुबह 10 बजे के बाद से ही धूप इतनी तीखी हो गई कि लोगों का घर से निकलना दुस्वार हो गया। इसमें अधिक जरुरत पानी की है। शहर के सबसे अधिक भीड़ वाले स्थान पर कहीं पर भी ऐसा स्थान नहीं जहां पर ठंडा पानी पिया जा सके। यह भी पढ़ें- तपिश से झुलसे लोग, लू के थपेड़ों ने किया हाल-बेहाल रोडवेज बस स्टैंड पर जो वाटर कूलर लगा है वह गर्म पानी दे रहा है। ना ही कहीं पर कोई प्याऊ है। लोगों को जरुरत पकड़ने पर पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। दूसरी ओर से जी...