बरेली, सितम्बर 27 -- दो दिन से हो रही बारिश से फसलों को अधिक नुकसान है। बारिश के साथ हवा के कारण गन्ना, धान की फसलें खेतों में गिर गई। खेत तालाबों की तरह पानी से भरे हैं। कहीं पानी निकासी को भी रास्ता नहीं है। हर तरफ पानी ही पानी है। पके खड़े धान खेतों में गिर गये। पानी में डूब गये हैं। आसमान से बरसी आफत से किसान अपनी किस्मत पर रो रहे हैं। एक-दो सप्ताह में ही धान का कटान शुरू हो जाता। वहीं दलहन, तिलहन फसलें भी खराब हो जाएंगी। कृषि विभाग के मुताबिक, रिकार्ड तोड़ बारिश हुई है। रविवार को भी तेज बारिश की संभवना है। इस बारिश से धान के साथ-साथ गन्ने को अधिक नुकसान हुआ है। धान पक चुके हैं। कटान एक से दो सप्ताह में कटान शुरू हो जाता है। आड़तों और क्रय केंद्रों पर धान शुरू होने वाली है। सरकार केंद्रों पर एक अक्टूबर से धान खरीद होगी। शुक्रवार से लग...