एटा, मई 21 -- गुरुवार को सूरज के तल्ख तेवरों ने शहर से लेकर देहात तक सबको झुलसा कर रख दिया। सुबह नौ बजते ही सूरज की तीक्ष्ण किरणों ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। इसके कारण जिले का अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर होते-होते धूप और गर्म हवाए आग के गोल जैसी महसूस होने लगी। जिससे आम जनजीवन की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लग गया। भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू के चलते शहर के सभी मुख्य मार्गों पर समेत बाजारों और गली मोहल्लों में दोपहर के समय पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। जो बाजार अमूमन ग्राहकों से गुलजार रहते थे, वहां सन्नाटा दिखाई दिया। धूप और लू की मार से बचने के लिए लोग शाम तक घरों से बाहर निकलने में कतराते रहे। अति आवश्यक कार्य होने पर ही लोग पूरे चेहरे को कपड़े से ढककर बाहर निकलते नजर आए। सबसे ज्यादा बुरा हाल खुल...