रुडकी, अप्रैल 25 -- रुड़की, संवाददाता। शनिवार को रुड़की में गर्मी ने अपने तेवर दिखाते हुए लोगों का जीना मुहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। आसमान से मानो आग बरस रही थी और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। दोपहर के समय तेज धूप और लू के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी सिर और मुंह को कपड़े से ढककर या छाता लेकर चलते दिखाई दिए। बाजारों में भी भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: आज बदल जाएगा उत्तराखंड का मौसम, इन 5 जिलों में होगी बारिश; बर्फबारी की भी संभावना गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में ही दुबके रहने को मजबूर रहे। आईआईटी रुड़की की कृषि मौसम वेधशाला के मुत...