रामपुर, जून 27 -- क्षेत्र में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को आसमान से बरसती आग के कारण पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सुबह 10 बजे से ही सूर्य देव के तीखे तेवरों ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया, जो दोपहर होते-होते लू के थपेड़ों में बदल गया। तीखी धूप और उमस के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। दोपहर के समय बाजारों और मुख्य सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। केवल बेहद जरूरी काम वाले लोग ही घर से बाहर निकल रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...