हाथरस, अप्रैल 20 -- हाथरस। अप्रैल के महीने में ही सूरज की मई और जून जैसी तपिश ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। दूसरे दिन रविवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे आम जनमानस का हाल बेहाल बना रहा। रविवार को सुबह 07 बजे के बाद से ही सूरज की किरणें तीखी होने लगी, जो दोपहर होते-होते लू में तब्दील हो गई। भीषण गर्मी का असर शहर की सड़कों और बाजारों पर साफ देखने को मिला। दोपहर 12 बजे तक शहर के घंटाघर, बागला मार्ग, रामलीला मैदान, बैनीगंज, कमला बाजार, गुड़िहाई बाजार, नयागंज, सरक्यूलर रोड आदि सभी मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसर गया। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, पारा 40 डिग्री के पार, सड़कों पर पसरा सन्नाटा तेज और ले के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में कतराते रहे। आवश्यक कार्य होने पर...