बुलंदशहर, जून 29 -- मौसम के बदले मिजाज ने सोमवार को लोगों को पूरी तरह बेहाल कर दिया। सुबह की शुरुआत से ही आसमान से आग बरसने लगी। तीखी धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग दिनभर झुलसते नजर आए। यह भी पढ़ें- दिल्ली में कल से बदलेगा मौसम, 2 दिन धूल भरी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; जानें क्यों बढ़ रही गर्मीगर्मी का प्रभाव दोपहर बढ़ते-बढ़ते हालत यह हो गई कि मुख्य बाजारों से लेकर हाइवे तक की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। आसमान के साथ-साथ तपती सड़कें भी आग उगलती रहीं, जिससे राहगीरों का पैदल चलना तक दूभर हो गया, लेकिन देर शाम धूलभरी आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन वाहन चालक और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को सुबह से तपिश ने लोगों को झुलसा दिया। दोपहर होने तक सूर्यदेव के तेवर तल्ख हो गए। तपिश से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। गर...