बुलंदशहर, जून 6 -- नौतपा भले ही बीत गया हो, लेकिन सूरज के तेवर नरम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को सुबह से ही आसमान से ऐसी आग बरसी कि आम जनजीवन पूरी तरह त्रस्त हो गया। दोपहर होते-होते तपिश और लू के थपेड़ों ने लोगों को बुरी तरह झुलसा दिया। आलम यह था कि उमस के कारण लोगों का पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा था। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, इसके साथ-साथ लोगों की बेचैनी भी बढ़ती चली गई। दिनभर लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। शनिवार को सुबह से ही गर्मी से हाल-बेहाल हो गया। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसर गया। जो लोग मजबूरन घरों से बाहर निकले, वह खुद को पूरी तरह ढककर सफर करते नजर आए। कोई छाता, तो कोई चेहरे पर अंगोछा लपेटकर धूप से करते नजर आया। राहगीर धूप से बचने के लिए पेड़ों की छांव तलाशते दिखे। इधर, घरों...