आसमान से बरसी आग, तीखी तपिश से झुलसा जनजीवन
बुलंदशहर, जून 3 -- जिले में नौतपा के बाद भी सूरज के तेवर नरम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को सुबह से ही आसमान से बरसी आग ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। तीखी धूप और उमस के कारण सुबह दस बजते-बजते ही लोगों का हाल-बेहाल हो गया। दोपहर के समय स्थिति यह थी कि आसमान के साथ-साथ धरती भी आग उगलती नजर आई, जिससे राहगीर और वाहन चालक झुलसने को मजबूर हो गए। इस भीषण तपिश का सीधा असर शहर की रफ्तार पर पड़ा। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र अंसारी रोड, कबाड़ी बाजार, मोतीबाग और चौक बाजार में सन्नाटा पसरा नजर आया। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग, तीखी तपिश से झुलसा जनजीवन इस दौरान कालाआम चौराहा, भूड़ चौराहा और डिबाई बस स्टैंड रोड पर भी वाहनों की आवाजाही बेहद कम रही। लोग बेहद जरूरी होने पर ही चेहरों को कपड़े से ढककर बाहर निकलते दिखे।-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.