नई दिल्ली, जुलाई 7 -- बारिश का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं और राहत तो लाता है, लेकिन गरज-चमक और बिजली गिरने जैसी घटनाएं आपके महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लिए बड़ा खतरा भी बन सकती हैं। कई लोगों को लगता है कि बिजली तभी नुकसान पहुंचाती है, जब वह सीधे उनके घर पर गिरे। हालांकि, हकीकत यह है कि आसपास कहीं बिजली गिरने पर भी उसके असर से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खराब हो सकते हैं।बिजली गिरने पर गैजेट्स क्यों खराब हो जाते हैं? जब आसमान से बिजली गिरती है, तो उसके साथ बहुत ज्यादा ऊर्जा निकलती है। अगर यह बिजली किसी बिजली की लाइन, ट्रांसफॉर्मर, टेलीफोन लाइन या इंटरनेट केबल के पास गिरती है, तो इन लाइनों में कुछ सेकेंड्स के लिए बहुत ज्यादा वोल्टेज पैदा हो सकता है। इसे पावर सर्ज (Power Surge) कहा जाता है। यही एक्सट्रा वोल्टेज घर तक पहुंचकर उन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स...