अहमदाबाद, जून 11 -- 12 जून 2025 की दोपहर अहमदाबाद में सब कुछ सामान्य था। बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्र अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे। कोई क्लास से लौटकर मेस में खाना खा रहा था, कोई परीक्षा की तैयारी कर रहा था, तो कोई अपने दोस्तों के साथ बातचीत में मशगूल था। लेकिन कुछ ही पलों बाद आसमान से आई एक भयावह तबाही बरसी, जिसने सैकड़ों जिंदगियों को हमेशा के लिए बदल दिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं गुजरात में हुए एयर इंडिया हादसे की। उस दिन एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। हादसे के बाद जो मंजर सामने आया, उसने पूरे देश-दुनिया को झकझोर दिया। विमान सीधे बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर से टकराया था। इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों सहित कुल 260 की जान चली गई थी। कई छात्र घायल हुए और अनेक परिवारों की दुनिया हमेशा के ल...