हाथरस, जून 3 -- सादाबाद: थाना क्षेत्र के गांव मोनिया में रहने वाले एक किसान के बेटे ने बचपन से ही अग्निवीर कर आसमान में उड़ान भरने का सपना देखा था। सोमवार को युवक का चयन हो जाने के बाद परिवार खुशी मना रहा था,लेकिन उन्हें आभास भी नहीं था कि उनके साथ कुछ गलत होने जा रहा है। मंगलवार को अग्निवीर के रूप में चयनित हुए युवक की मौत हो गई। युवक की मौत हो जाने के बाद पूरा परिवार सदमें में है। गांव मोनिया निवासी ओमवीर सिंह के पास कुछ बीघा ही खेत है। किसान का सबसे बड़ा पुत्र 20 वर्षीय राहुल का सोमवार को अग्निवीर में चयन हुआ। चयन के बाद परिवार खुशियां मना रहा था। तो वहीं राहुल काफी खुश था कि अब उसका सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। रात में जहां युवक को गांव के लोगों ने चयन हो जाने पर बधाई दी,लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। मंगलवार सुबह अचानक राहुल क...