गोरखपुर, मई 29 -- गोरखपुर। पूर्वी यूपी में प्री-मानसून सक्रियता बन गई है। आसमान में बादल मौजूद हैं। हालांकि सूरज की तपिश रोकने में बादल असहाय नजर आ रहे हैं। पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। रात का न्यूनतम तापमान भी ऊपर चढ़ रहा है। इस कारण दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। रात का न्यूनतम तापमान तो सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक हो चुका है। बुधवार को मौसम का मिजाज गर्म रहा। सूरज की तपिश बरकरार रही। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य के करीब है। इस दरम्यान रात के तापमान में सबसे अधिक इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। बुधवार को रात का न्यूनतम तापम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.