अररिया, मार्च 31 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में मौसम के बदले मिजाज से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। कभी आसमान में छाए बादल के साथ बारिश शुरू हो जाती है तो कभी तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। जिले में दो दिन पूर्व तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब तक मौसम पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। रविवार के बाद सोमवार को भी दिनभर मौसम का मिजाज बदला बदला सा रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक रुककर हवा चलती रही। आसमान में मंडराते बादल को देख कर बारिश होने की संभावना बनी रही। आसमान में छाए बादल के साथ दिनभर सूर्यदेव लुका छिपी करते रहे। वही आंधी बारिश के बाद मौसम के बदले मिजाज से जिले में ठंड बढ़ गई है। खासकर सुबह और शाम के वक्त लोग ठंड अधिक महसूस कर रहे हैं। खासकर रात के समय लोगों को ठंड से बचने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.