कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर देहात,संवाददाता। जनपद में मौसम बार बार करवट बदल रहा है। शुक्रवार को आसमान में बदली छाने व बूंदा-बांदी ने किसानों की धड़कनें बढ़ा दी। चिंतित किसान खेतों में तैयार फसलों की कटाई व लाही की शेष बची फसल को जल्दी से घर लाने की कवायद में जुटे रहे। दिन में पारा सामान्य से साढ़े तीन डिग्री नीचे गिरने के साथ ही पूरे दिन सूरज व बदली में लुका छिपी जारी रही। वहीं कई जगह बूंदाबादी भी हुई। मौसम के बार-बार करवट बदलने के साथ ही जिले में तापमान में भी उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। गुरूवार रात में पारा सामान्य से दो डिग्री ऊपर पहुंचने से उमस बरकरार रही। शुक्रवार को बदली व ठंडी हवा के साथ दिन की शुरूआत हुई। पूरे दिन बदली व सूरज के बीच लुका छिपी का सिलसिला जारी रहा। दोपहर में बूंदाबांदी होने के साथ ही पारा सामान्य से साढ़े तीन डिग्री नीचे ...