बदायूं, जनवरी 1 -- बदायूं, संवाददाता। जनपद में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है कोहरा और आसमान में छाए बादलों के बीच अब शीत लहर ने जनमानस की कांककपी छुड़ा दी है। जन मानस भीषण सर्दी के चलते बेहाल है और अलाव के सहारे बैठे हुए हैं। दो सप्ताह से ज्यादा समय हो गया है सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा है। दिन कब निकल जाता है पता नहीं चलता है। भीषण सर्दी के बीच व्यापार भी प्रभावित हैं और कामकाज भी ठप हैं। इससे हर कोई परेशान हैं। बुधवार की सुबह भी भीषण सर्दी के बीच हुई है। सुबह से गलन भरी सर्दी की शुरूआत हुई जो दिनभर रही है। दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री तापमान रहा है। पिछले कई दिन से शीत लहर लगातार चल रही है। जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है लोग ठिठुरते हुए देखे जा रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा दिनभर छाया रहा। लोग जरूरी...