उरई, मार्च 23 -- उरई। मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच सोमवार दोपहर को उरई के बीचों बीच आसमान में कई फाइटर जेटों को उड़ान भरते देख लोग बुरी तरह से सहम गए। दोपहर 11 व 12 बजे तक लड़ाकू विमानों की आवाजाही देखी गई। इनमें कुछ विमान तो इतने नीचे से निकले की उन्हें देखकर लोग अचंभित रह गए। तेज गड़गड़ाहट के साथ विमानों का गुजरना लोगों के बीच बहस का विषय भी बने। इन दिनों मिडिल ईस्ट में जंग चल रही है जिसका असर सभी जगह है और इस बीच सोमवार दोपहर 11 व 12 के बीच कई फाइटर प्लेनो का जिले से गुजरना हुआ। तीन फाइटर प्लेन तो उरई शहर के ऊपर से गुजरे। जिससे लोग दहशत में आ गए। कुछ लोग यह कयास लगा रहे थे कि एकाएक फाइटर प्लेनों की यह उड़ान भारत के युद्ध अभ्यास का हिस्सा हो सकता है। बताया जा रहा है कि 4 से 5 लड़ाकू विमानों ने तो महज 7-8 मिनटों के अंतराल में ही उड़ान भरी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.